सिख पंथ की नींव रखकर गुरु नानक ने दिया त्‍याग-बलिदान का संदेश: CM योगी

सिख पंथ
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। सिख पंथ की नींव रख कर नानक जी ने त्याग और बलिदान का संदेश दिया। कार्तिक पूर्णिमा के साथ उन्हें याद किया जा रहा है। गुरु नानक ने साधन विहीन होने के बावजूद उस समय ज्ञान का प्रसार किया। बाबर को जावर कहने का साहस भी गुरु नानक जी ने किया था। उन्‍होंने ज्योति पुंज से शक्ति पुंज का संदेश दिया।

उक्‍त बातें मंगलवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सभी को प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कही। योगी ने कहा कि आज से 550 वर्ष पहले धर्म के प्रकाश के लिए जिस पुंज का जन्म हुआ उसका प्रकाश अभी भी फैला है।

यह भी पढ़ें- गुरु नानक की 550वीं जयंती पर राष्‍ट्रपति व पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

इस दौरान सीएम ने कहा कि करतारपुर साहिब की आपको और प्रधनमंत्री को बधाई देता हूं। हम शीघ्र ही ननकाना साहिब भी जा पाएंगे। गुरुजी का प्रकाश देश ही नही इंडोनेशिया से लेकर कई देशों तक फैला है।

लंगर में नजर आता है सद्भाव  

वहीं योगी ने आगे कहा कि, गुरुद्वारे के पास कोई भूखा नहीं रहता। गुरुदवारा भले ही सिखों का हो, लेकिन लंगर में सद्भव नजर आता है। उन्‍होने यह भी कहा कि नगर कीर्तन के स्वागत करने का मौका भी मुझे मिला। हर भरतीय के लिये गर्व की बात है कि पूरी दुनिया गुरु का प्रकाश पर्व मना रहा है। गुरुनानक देव के सभी स्थानों को चिन्हीकरण कर सौन्दर्यी करण पर्यटन विभाग करेगा, जिसकी कार्य योजना तैयार है। इस दौरान कार्यक्रम में उप मुख्यंमत्री डॉ दिनेश शर्मा सहित तमाम दिग्‍गज नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सिर्फ सिख पंथ के ही नहीं, पूरी मानवता के धरोहर हैं गुरु नानक देव: मोदी