इंडिगो ने मुंबई से गुवाहाटी के लिए भरी थी उड़ान पर ढाका पहुंची फ्लाइट

इंडिगो फ्लाइट

आरयू वेब टीम। मुंबई से गुवाहाटी जा रहे इंडिगो के एक विमान को दिक्कतों के कारण शनिवार को बांग्लादेश के ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। घने कोहरे के कारण विमान को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतरने के प्रयास में बाधा उत्पन्न हुई, तो यात्री पैनिक होने लगे। जिसके परिणामस्वरूप इसे बांग्लादेश की राजधानी के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 5319 तड़के चार बजे ढाका पहुंची, जहां यात्री आगे के निर्देशों का इंतजार करते रहे। एयरलाइन ने मार्ग परिवर्तन का प्राथमिक कारण गुवाहाटी हवाई अड्डे पर कम दृश्यता बताया।

यह भी पढ़ें- 181 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के तीन मिनट बाद इंजन में आई खराब

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 5319 को ढाका की ओर मोड़ दिया गया। परिचालन कारणों से, ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए चालक दल के एक वैकल्पिक सेट की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को अपडेट के बारे में सूचित किया गया और उन्हें जहाज पर जलपान दिया गया।”

यह भी पढ़ें- मुंबई जा रही फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबियत, वाराणसी एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, हुई महिला की मौत