इस अभियान के तहत सीएम ने भाजपा को दिया दो लाख 51 हजार का चेक

समर्पण निधि अभियान
महेंद्र पांडेय को चेक सौंपते मुख्यमंत्री साथ में जेपी नड्डा व अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दस मार्च से शुरू किए गए समर्पण निधि अभियान के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो लाख 51 हजार रुपये का चेक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय को दिया।

यह भी पढ़ें- BJP की बैठक में बोले योगी, सपा-बसपा केे पूरे कार्यकाल से कई गुना काम भाजपा सरकार ने दो साल में ही कर दिया

भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय पर आज बैठक करने व चेक सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यालय में अलग-अलग स्थानों पर जाकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर चुनावी तैयारियों का हाल भी जाना। इस दौरान योगी ने पार्टी मुख्यालय पर नवनिर्मित सभागार व कक्षों का उद्घाटन भी किया।

समर्पण निधि अभियान
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का भ्रमण करते योगी साथ में वरिष्ठ नेतागण।

17 मार्च तक चलेगा समर्पण निधि अभियान

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किये गए समर्पण निधि अभियान के तहत भाजपा के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, आयोगों/निगमों के अध्यक्ष व अन्य सहभागिता करते हुए धनराशि पार्टी कोष में जमा करायेंगें। यह अभियान 17 मार्च तक चलेगा।

सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया भी कार्यालय भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सहकारिता सम्‍मेलन में बोले योगी, पिछली सरकारों में किसान, नौजवान की जगह की जाती थी परिवारों की सेवा