जम्मू-कश्मीर के हेनले में महसूस किए गए भूकंप के झटके

भूकंप के झटके

आरयू वेब टीम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में भूकंप के ये झटके सुबह 9.31 पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। ये भूकंप राज्य के हेनले गांव के 513 किमी पूर्व में आया। बताया गया कि भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए।

इससे पहले शनिवार रात भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके लेह के अलची इलाके में आए। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शनिवार रात आल्ची में जम्मू कश्मीर के पास रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार 9:59 बजे रात को आए। इसकी गहराई दस किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र आल्ची से 103 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में था। इन झटकों की वजह से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन महसूस किए गए भूकंप के झटके, डरकर घरों से निकले लोग

वहीं, 24 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। ये जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गयी। भूकंप का झटका केंद्र शासित प्रदेश के करगिल क्षेत्र में पूर्वाह्न 11 बजकर 29 मिनट पर आया और इसका केंद्र 140 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने कहा कि इससे किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। हिमालयी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कुछ समय के लिए थमी मेट्रो की रफ्तार