लखनऊ में 15 अगस्‍त से जनता के लिए खुलेगा नौसेना का शौर्य संग्रहालय, 14 दिन इंट्री फ्री, जानें इसकी खास बातें

नौसेना का शौर्य संग्रहालय
अपनी टीम के साथ म्‍यूजियम का निरीक्षण करते एलडीए वीसी।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। सुल्‍तानपुर रोड स्थित सीजी सिटी में तैयार नौसेना का शौर्य संग्रहालय ढाई महीने के इंतजार के बाद कल यानि 15 अगस्त से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की जमीन पर भारतीय नौसेन और पर्यटन विभाग के संयुक्‍त प्रयास से अर्बन वेट लैंड के पास बनाए गए इस संग्रहालय के संचालन का जिम्‍मा एलडीए को दिया गया है।

हालांकि भारतीय सेना की शक्ति और साहस के प्रतीक इस संग्रहालय को भी मौका देखकर एलडीए ‘कबाड़’ व ‘हरियाली’ वाले पार्कों व अन्‍य की तरह किसी प्राइवेट कंपनी के हाथों में चलाने के लिए सौंप सकता है। फिलहाल एलडीए अपने अफसर-कर्मियों के माध्‍यम से म्‍यूजियम का संचालन करने के साथ ही कल से दो साप्‍ताह तक संग्रहालय में सभी को इंट्री मुफ्त देगा। इसके बाद बच्चों को 25 रूपये, जबकि व्यस्कों को 50 रुपये का टिकट खरीदने पर ही प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कबाड़ वाली कलाकारी से LDA ने लखनऊ में शुरू कराया तीसरा पार्क,  मुख्‍य सचिव ने किया उद्घाटन, प्राइवेट कंपनी देगी आपको 100 से 30 रुपये में इंट्री

रेस्टोरेंट-कैफेटेरिया भी होगा संचालित

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर नागरिकों के लिए संग्रहालय खोलने का आज आदेश करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नौसेना शौर्य संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा। यह गौरवशाली परिसर लखनऊ समेत प्रदेश के लोगों को नौसेना के शौर्य से परिचित कराएगा। संग्रहालय में लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही रेस्टोरेंट/कैफेटेरिया भी संचालित किया जाएगा।

रक्षा मंत्री व सीएम ने मई में किया था शुरू

प्रथमेश कुमार ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मई, 2026 को इस संग्रहालय का लोकार्पण किया था। अब एलडीए इसका संचालन व अनुरक्षण करेगा।

यह भी पढ़ें- निरीक्षण में कमिश्‍नर को वेटलैंड के काम व पार्क के टेंडर में मिली गड़बड़ी, LDA इंजीनियर को दी प्रतिकूल प्रवृष्टि

सुबह दस से रात आठ तक खुलेगा म्‍यूजियम

वीसी ने कहा कि आजादी के इस महापर्व के अवसर पर शनिवार से संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा। अगले दो सप्ताह तक संग्रहालय में टिकट नहीं लगेगा और यहां घूमने आने वाले लोगों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद व्यस्कों के लिए 50 रूपये व बच्चों के लिए 25 रूपये प्रवेश शुल्क लागू होगा। संग्रहालय सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक खुलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि 15 अगस्त को 03 यूपी नेवल यूनिट यहां ध्वजारोहण करेगी।

यह भी पढ़ें- ग्रीन कॉरिडोर के नीचे इन जगाहों पर LDA बनाएगा तीन स्‍पोर्ट्स एरीना, प्राइवेट कंपनी करेगी संचालित

समुद्री गश्ती विमान देगा रोमांच

नौसेना शौर्य संग्रहालय में टीयू- 142 समुद्री गश्ती विमान स्थापित किया गया है, जो अपनी खूबियों और सेना के अप्रतिम शौर्य का साक्षात्कार कराएगा। यहां लोग भारतीय नौसेना के विशेष पोत आइएनएस गोमती की भी पूरी डिटेल जान सकेंगे। साथ ही पोत के लिए उपयोगी रहे कैपस्टन ड्रम भी देखेंगे। इसके अलावा सीईटी 53 एम पनडुब्बी अवरोधक लोगों को आकर्षित करेगी। साथ ही इसके पास में ही आसमान में निशाना साधती एके-726 मीडियम रेंज तोप भी लोगों को नजर आयेगी।

यह भी पढ़ें- अब मोती पार्क संवारने में सात करोड़ खर्च करेगा एलडीए, अकबर नगर की तरह भीखमपुर में भी लाएगा हरियाली

टारपीडो-लांचर होंगे स्‍पेशल अट्रैक्‍शन

संग्रहालय में आइएनएस गोमती का मुख्य मस्तूल व अग्र मस्तूल भी लगाया गया  है। पी-21 पोत अवरोधक मिसाइल जेट विमान की तरह नजर आती है। वहीं, अवरोधक मिसाइल कंटेनर, ट्रिपल टारपीडो लांचर व एके 230 तोप प्रणाली नौसेना की भव्यता व क्षमता का बखान करती है। इस ओपन एयर संग्रहालय में आने वाले दर्शकों को वास्तविक नौसैनिक यंत्र दिखाई देंगे, जिसमें से कई भारतीय नौसेना पोत गोमती से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें- नींद से जागे LDA ने सील कर दिया अपना ही हुसैनाबाद फूड कोर्ट, संचालन एजेंसी दबाए थीं 93 लाख