लखनऊ में AAP की तिरंगा यात्रा निकालकर बोले संजय सिंह, भारत की एकता-अखंडता को बचाने का करेंगे काम

आप की तिरंगा यात्रा
आप की तिरंगा यात्रा निकालते नेता व कार्यकर्ताद्य

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में आप ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लखनऊ में “तिरंगा संकल्प यात्रा” निकाली, जो आप कार्यालय से शुरू होकर समतामूलक चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाप्‍त हुई। इस दौरान आप पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

इससे पहले कार्यालय पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गया। इस मौके पर संजय स‍िंह ने यात्रा में शामि‍ल सभी को स्‍वतंत्रता द‍िवस की बधाई दी। साथ ही कहा पिछले साल लखनऊ,आगरा, नोएडा और लोनी सहित कई जगहों पर तिरंगा संकल्प रैली निकाली गई थी। आगरा में सरकार ने तिरंगा यात्रा निकालने के जुर्म में हमारे 500 कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमा लिखा दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी हम लोग न झुकने वाले और न डरने वाले लोग है।

इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक ऐतिहासिक तिरंगा संकल्प रैली निकाली। बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे हम सभी संकल्प लेते है भारत की एकता और अखंडता को बचाने का काम करेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने, नौजवानों को रोजगार दिलाने, माताओं बहिनों को सुरक्षा दिलाने के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- संजय सिंह ने कहा, अंग्रेजों के फार्मूले बांटों और राज करों पर चल रही भाजपा, तिरंगा शाखा शुरू करेगी AAP

इस दौरान प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने अपने चंद पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ रुपया माफ कर आटा, दाल, दूध, दही और दवाइयों पर टैक्स लगा दिया। आम आदमी की लड़ाई हम लोग अंतिम समय तक लड़ेंगे। संजय सिंह ने आगे कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई, इस समरसता की भावना को जो रौंदेगा आम आदमी पार्टी उसका मुंहतोड़ जवाब देगी और हिंदुस्तान में भाईचारे और अमन चैन को कायम करेंगे।

वहीं तिरंगा पदयात्रा में ब्रज कुमारी सिंह, दिनेश सिंह पटेल, सरबजीत सिंह मक्कड़, वैभव महेश्‍वरी, नदीम असरफ जायसी, राजेश यादव, प्रिंस सोनी, महेंद्र प्रताप सिंह, वैभव जायसवाल, नीलम यादव, शकील मलिक, विनय पटेल, वंशराज दुबे, इंद्रेश सोनकर,एपी सिंह, अमित श्रीवास्तव त्यागी, इमरान लतीफ,तुषार श्रीवास्तव, राजेश यादव, छवि यादव, ललित वाल्मीकि शादाब राइन, अंकुश चौधरी, मीनाक्षी सिंह, जॉनी, देश दीपक, जनक प्रसाद, अजय गुप्ता, दुर्गेश चौधरी, मो. तकी, ब्रजेश तिवारी, दिनेश कुमार सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाल संजय सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले दिखाई UP में AAP की ताकत, योगी सरकार को बताया भ्रष्‍टाचारी