पुराने नोट नहीं बदलने पर RBI के बाहर हंगाम, सड़क जाम

Protest

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। गोमती नगर स्थित रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया में पुराने 500 और 1000 नोट नहीं जमा करने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। नाराज लोगो ने जमकर हंगामा किया और बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

Protest

जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह से ही रिजर्व बैंक की शाखा में लखनऊ समेत आस पास के जनपदो से लोग पुराने नोट जमा करवाने के लिए आये। बैंक कर्मचारियों ने नोट जमा करने से  मना कर दिया।

जिसके बाद लोगो ने बैंक के सामने की रोड पर जाम लगा दिया। यह जाम काफी देर ता लगा रहने से आने जाने में लोगो को काफी परेशानी हुई।

सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोमती नगर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर रास्‍ता खुलवाया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस गोमती नगर थाने ले गई। पुलिस की इस तानाशाही भरी कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों में गुस्‍सा था।

बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में चल रहे 500 और 1000 के पुराने नोटों को 8 नवम्बर को बंद करने की घोषणा की गया थी। पुराने 500 और 1000 के नोट को बदलने के लिए देशवासियों को 50 दिनों की समय सीमा दी गयी थी। तय समय में नही बदल पाने के चलते देश भर में भारतीय रिज़र्व बैंक की मौजूद शाखाओं में 31 मार्च ता नोट जमा करने की बात कही गयी थी।