कल्‍याण सिंह की सेहत में हो रहा सुधार, PGI ने जारी किया हेल्‍थ बुलेटिन

हेल्थ बुलेटिन

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। अस्‍पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में काफी सुधार हुआ है। वहीं रविवार को पीजीआइ ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आइसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की हालत पहले से बहुत बेहतर है। वो हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं। उनके शरीर का संक्रमण पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है। पीजीआइ निदेशक डॉ. आरके धीमन निरंतर नजर बनाए हुए हैं।

लखनऊ पीजीआइ के निदेशक रवि धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू स्टाफ और रिश्तेदारों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य है। कार्डियोलॉजी, न्यूरो, नेफ्रोलॉजी व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह भी हुए कोरोना संक्रमित, PGI में भर्ती

बता दें कल्याण सिंह की तबियत को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि उन्हें खुशी हुई कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत में कल्याण सिंह ने उन्हें याद किया। मेरे जेहन में भी कल्याण जी के साथ बातचीत की कई यादें हैं। उनसे बात करने से हमेशा सीखने को मिलता रहा है।

दरअसल पिछले दो हफ्ते से कल्याण सिंह की तबीयत खराब है और उनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने भी फोन पर कल्याण सिंह के सेहत की जानकारी ली थी। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सेहत की जानकारी लेने पीजीआइ आए थे।

यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह को देखने PGI पहुंचे CM योगी, जाना हाल