चंद्रयान-2: पीएम मोदी ने कहा, हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर देखेगी दुनिया

चंद्रयान-2 मिशन

आरयू वेब टीम। चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह अभियान श्रेष्ठ भारतीय प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है।

आज सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस अभूतपूर्व क्षण का गवाह बनने के लिये प्रधानमंत्री बेंगलूर स्थित इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया चंद्रयान-2, राष्‍ट्रपति-PM मोदी ने दी बधाई, जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें

उन्होंने कहा कि इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय काफी उत्साह के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब से कुछ घंटे बाद में चंदयान-2 अपने आखिरी गंतव्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच जायेगा। भारत और शेष दुनिया हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर देखेगी।

दी ने कहा कि इस विशेष क्षण को देखने के लिये विभिन्न राज्यों के युवा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भूटान के भी युवा मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन युवाओं के साथ बेंगलूरू स्थित इसरो के केंद्र में मैं इस विशेष क्षण को देखूंगा, वे ऐसे मेधावी मस्तिष्क हैं जिन्होंने इसरो अंतरिक्ष क्विज जीता है। उन्होंने कहा कि क्विज में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी विज्ञान एवं अंतरिक्ष के बारे में युवाओं की रूचि को प्रदर्शित करती है। यह महान लक्षण है।

यह भी पढ़ें- चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2, अगले महीने होगी चांद पर लैंडिंग

मोदी ने कहा कि यह अभियान भारत की श्रेष्ठ प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। इसे करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि चंद्रयान 2 को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते हुए देखें। सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करें। मैं भी इनमें से कुछ को रिट्वीट करूंगा।

यह भी पढ़ें- इतिहास रचने के बेहद करीब चंद्रयान-2, जानें इससे जुड़ी कुछ बातें