लखनऊ पहुंची अदिति सिंह ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हुई मोदी-योगी सरकार

अदिति सिंह
प्रेसवार्ता में अपनी बात रखती अदिती सिंह साथ में अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय महासचिव मनोनीत किए जाने के बाद शनिवार को पहली बार सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंची अदिति सिंह का कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट करते हुए मीडिया से कहा कि उन्‍हें जिस भरोसे के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वो खरा उतरने की पूरी कोशिश करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।

यह भी पढ़ें- मोदी हैं दलित विरोधी, 2019 में हम सब मिलकर हराएंगे: राहुल

इस दौरान आत्‍मविश्‍वास से भरी अदिति सिंह मोदी और योगी सरकार पर निशाना साधने में भी नहीं चूंकी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश भर में बच्चियों और महिलाओं के साथ जघन्य घटनाएं हो रही हैं, उससे महिलाएं आज असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

भाजपा सरकारों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अदिति सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। अब वो महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए अखिल भारतीय  महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगी।

यह भी पढ़ें- अब शिक्षामित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मोदी और योगी सरकार से पूछा ये बड़ा सवाल

अदिति सिंह
अदिति सिंह के स्वागत में नारा लगाते कांग्रेसी।

वहीं इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर अदिति सिंह ने राजीव चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्‍हें याद किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश महिला कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकत्रियों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- बूढ़े-बीमार का सहारा लेकर खुद को बेगुनाह साबित करना चाहते हैं प्रधानमंत्री: राजबब्‍बर

बताते चलें कि अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक हैं। अगामी लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं में कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने के साथ ही महिला उत्‍पीड़न और अपराध के मामलों को लेकर केंद्र और योगी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उन्‍हें बड़ी जिम्‍मेदारी दी है।

आज मुख्‍यालय में कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक अराधना मिश्रा ‘मोना’, कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसुइया शर्मा, रायबरेली नगर पालिका की चेयरमैन पूनम श्रीवास्तव, मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी, देवांशी सिंह समेत महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- अब कांग्रेस का पलटवार, नामदार-कामदार नहीं, ईमानदार की होगी बात, PM सच बोलने की करें हिम्‍मत