प्रियंका ने कहा, “प्रधानमंत्री के खरबपति दोस्तों की आय और जनता के लिए सामानों के दाम बढ़ना है विकास, तो इसे छुट्टी पर भेजने का आ गया वक्त“

महिला सुरक्षा

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। आज एक बार फिर गैस के दामों बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी में घरेलू सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए व कमर्शियल के 75 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना की। प्रियंका गांधी ने भाजपा के ‘सबका साथ सबका विकास’ नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘अगर यही “विकास” है तो इसे अवकाश (छुट्टी) पर भेजने का वक्त आ गया है।’

प्रियंका गांधी ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्‍यम से ट्वीट कर कहा कि, प्रधानमंत्री जी, आपके राज में दो ही तरह का “विकास” हो रहा है। एक तरफ आपके खरबपति मित्रों की आय बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ आमजनों के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। अगर यही “विकास” है तो इस “विकास” को अवकाश (छुट्टी) पर भेजने का वक्त आ गया है।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर एक जनवरी से लेकर सितंबर तक के चार महानगरों के घरेलू सिलेंडरों के दामों के बारे में बताया है। सिलेंडर के दामों को लिखते हुए कहा, जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्र-छाया में सो रहा है…लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब सिलेंडर का दाम बढ़े हैं, इससे पहले भी जब 18 अगस्त को सिलेंडर के दाम बढ़े तो भी उन्होंने फेसबुक पर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा था।

यह भी पढ़ें- महीने के पहले दिन ही जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े 25 रुपये घरेलु तो 75 रुपये कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

बता दें कि आज गैर सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ा दी गई है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 890.50 रुपए हो गया है। आज केवल घरेलूसिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं बल्कि आज 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया है, अब उसकी कीमत 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अगर बता जनवरी से अब तक की करें तो गैस सिलेंडर की कीमतों में 165 रूपए का इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ें- फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए लखनऊ समेत इन शहरों में कितना महंगा मिलेगा सिलेंडर