प्रियंका का एक और ऐलान, यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर आशा बहनों व आंगनबाड़ी कर्मियों को देंगे दस हजार मानदेय

सांठगांठ
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटीं हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आशा बहनों और आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रुपए प्रतिमाह का मानदेय देगी। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है।

प्रियंका गांधी ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकांउट के माध्‍यम से शाहजहांपुर का वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा, ”उप्र सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य। आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।

यह भी पढ़ें- ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ को झंडी दिखा प्रियंका गांधी ने की 20 लाख युवाओं को नौकरी व किसानों के कर्ज माफी समेत की सात घोषणाएं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर का वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ”उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य। आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।

यह भी पढ़ें- प्रियंका का बड़ा ऐलान, यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर दस लाख तक किसी भी बीमारी का होगा मुफ्त इलाज