प्रियंका ने मोदी से पूछा, किसानों, युवाओं व महिलाओं की समस्‍याओं को नकारना कैसा राष्‍ट्रवाद, मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में रोड शो भी किया

समस्याओं को नकार
रोड शो करतीं प्रियंका गांधी साथ में अदिति सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ/रायबरेली। यूपीएस की चेयरपर्सन व रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के पक्ष में रोड शो और जनसभा करने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची थीं। जहां उनका कांग्रेस की स्‍थानीय विधायक अदिति सिंह के अलावा तमाम नेताओं और बड़ी संख्‍या में समर्थकों ने भव्‍य स्‍वागत किया।

बछरावां में आयोजित कांग्रेस की एक जनसभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं किन्तु आज की समस्याओं पर बात नहीं करते हैं। पाकिस्तान से देश को सुरक्षित रख रहे हैं तो हम खुश हैं मगर किसानों का खेत भी सुरक्षित रखना चाहिए। जनता अपनी परेशानियां बता रही है और आप उसे सुन नहीं रहे हैं तो यह राष्ट्रवाद नहीं है। मोदी जी को जनता की समस्याएं कान खोलकर सुननी चाहिए थीं।

समस्याओं को नकार
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।

से परेशान मिल रहें हैं। किसानों की खेती बर्बाद हो रही है। किसानों के खेतों की रखवाली कौन बीजेपी का नेता करता है? उन्होने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि पशुओं से परेशान किसानों के हित में अवारा पशुओं से बचाव के लिए सरकार ने बाड़े क्यों नहीं बनाए? भाजपा के राष्‍ट्रवाद को नकली बताते हुए प्रियंका ने कहा कि खेत बचाना भी राष्ट्रवाद है। राष्ट्र देश की जनता से बनता है, देश की जनता खुशहाल एवं सशक्त होगी तो राष्ट्र स्वयं ही सशक्त बनेगा।

…लेकिन मोदी सरकार बनते ही उसे दिया गया

सोनिया गांधी द्वार कराए गए विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि छह हाई-वे, तमाम फ्लाई ओवर, एम्स, नेशनल थर्मल पावर स्टेशन, रेल कोच फैक्ट्री जैसे काम सोनिया गांधी ने करवाए हैं। इसके अलावा सांसद निधि से होने वाले सड़क, सोलर लाइट, पाठशालाओं में कमरे आदि जैसे छोटे काम इन पांच सालों में हुए, लेकिन बड़े काम भाजपा सरकार द्वारा नहीं होने दिया गया। इस दौरान प्रियंका ने रायबरेली शहर के अधूरे पुल का भी जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने यूपीए के शासनकाल में इसका निर्माण शुरू कराया था, लेकिन मोदी सरकार बनते ही उसे रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने उठाया शिक्षामित्रों के आत्‍महत्‍या, लाठीचार्ज व मुकदमें का मुद्दा, अनुदेशकों के लिए भी CM योगी को घेरा

इससे पहले प्रियंका गांधी ने रायबरेली में विभिन्न स्थानों पर दौरा कर नुक्कड़ सभा एवं रोड शो के माध्यम से जनसंपर्क कर सोनिया गांधी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। प्रियंका गांधी आज जोहवा सरकी भी पहुंचीं थीं जहां से निकलकर सतांव ब्लाक के गुरबख्शगंज में उनका उत्साहित समर्थकों एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ पहुंची अदिति सिंह ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हुई मोदी-योगी सरकार

यहां से वे अचलेश्‍वर पहुंचीं, जहां से त्रिपुला होते हुए रायबरेली शहर में पहुंचकर रोड-शो में शामिल हुईं। रोड-शो में शहर विधायक अदिति सिंह सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्‍या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व जनता शामिल रही। इस दौरान लोगों ने छतों और बरामदों से प्रियंका गांधी पर फूल बरसाए। प्रियंका ने भी अपने अंदाज में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बच्‍चों का अभिवादन किया।

नीचे देखें प्रियंका गांधी के रोड शो का वीडियो-