आरयू ब्यूरो,
वाराणसी। दो दिवसीय दौरो पर मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को झूठ की आटोमैटिक मशीन लेकर आये हुए बताया हैं, जिसमे वो राफेल डालकर प्रधानमंत्री की कुर्सी निकालना चाहते थे, पर उसमें राफेल डालने पर उनके जीजा निकल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी सवा सौ करोड़ जनता के हृदय सम्राट हैं।
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा पर जितना कीचड़ उछलेंगे उससे ज्यादा कमल खिलेगा। वहीं राहुल द्वारा जेपीसी की मांग पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल पहले एक मशीन लाए थे, जिसमे एक तरफ से आलू डालो तो दूसरी तरफ से सोना निकलता था। अब वो एक और मशीन ले आए एक तरफ से राफेल डालोगे तो दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री की कुर्सी निकलेगी।
वहीं कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए केशव मौर्या ने कहा कि सब जानते हैं भ्रष्टाचार करना, घोटाले करना और बेईमानी करना ये कांग्रेस का इतिहास रहा है, इसलिए जनता उन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज करने जा रही है।
25 नवंबर को विश्व हिन्दू परिषद् के अयोध्या में धर्म संसद पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने मीडिया से कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् हमेशा से श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण आंदोलन का कार्य किया है। अगर राम भक्तों का एकत्रीकरण विश्व हिन्दू परिषद् राम जन्म भूमि पर कर रहा है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। इस दौरान केशव मौर्या ने काशी में मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया।
#वाराणसी_रात्रि_प्रवास आज सुबह बाबा काल भैरव जी के दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहां पर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश की समस्त जनता के कल्याण हेतु प्रार्थना किया। pic.twitter.com/WRy5Va2lMO
— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) November 15, 2018
यह भी पढ़ें- योगी सरकार के विकास की राजनीत बरदाश नहीं कर पा रहें अखिलेश: भाजपा