मां सोनिया गांधी को गले लगा राहुल ने शेयर की फोटो, लिखा-जो मोहब्बत इनसे मिली, वही देश से बांट रहा हूं

भारत जोड़ो यात्रा

आरयू वेब टीम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ों की यात्रा पर निकले हैं। लगभग 107 दिनों के बाद भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची है। शनिवार को दिल्ली में आने के साथ ही राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को गले लगाया। इस दौरान कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के साथ एक फोटो को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। साथ ही कहा कि “जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं।” इसी बीच शेयर तस्वीर में वह मां सोनिया गांधी को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल 24 दिसंबर को इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रोबर्ट वाड्रा भी नजर आये।

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री की लेटर पर राहुल गांधी का जवाब, ये भारत जोड़ो यात्रा रोकने का बहाना

इसस पहले राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने हजारों युवाओं से बात की और उन्होंने बताया कि वह इंजीनियर, डॉक्टर, आइएएस बनना चाहते हैं। मैंने पूछा कि अब क्या कर रहे हो? तो वह बोलते हैं कि पकोड़े तल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के पीछे एक लगाम लगी है। सरकार नरेंद्र मोदी की नहीं, बल्कि अदानी-अंबानी की है।

हजारों करोड़ मुझे और कांग्रेस को बदनाम करने में लगा दिए

उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में नरेंद्र मोदी जी ने हजारों करोड़ रुपए मुझे और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने में लगा दिए। भारतीय जनता पार्टी भारत में जितनी (चाहे उतनी) सार्वजनिक बैठकें करा (सकती) है, लेकिन जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है वहां कोविड है।

यह भी पढ़ें- #BharatJodoYarta: अलवर में बोले राहुल गांधी नफरत के बाजार में खोल रहा मोहब्बत की दुकान