राहुल-प्रियंका के हाथरस दौरे पर बोले कैबिनेट मंत्री, जाना चाहिए राजस्थान जहां है उनकी सरकार

सिद्धार्थ नाथ सिंह

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही गैंगरेप और हत्या की घटनाओं पर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। वहीं गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस दौरे और विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको राजस्थान जाने का शौक नहीं, जहां उनकी सरकार है।

मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ”राजस्थान के अंदर जाने का शौक नहीं पड़ा है। आप वहां जाइए जहां आपकी सरकार है। क्या हो रहा है वहां पर इसका जवाब देंगी प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी या शांत बैठी रहेंगी।”

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ”यूपी में आकर आप (कांग्रेस नेता) अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। कानून को हाथ में लेकर वो कानून व्यवस्था खराब न करें इसके लिए सरकार ने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन को सख्त से सख्ती आदेश दिए हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि विपक्ष को सिर्फ 2022 का विधानसभा चुनाव दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- CM योगी ने हाथरस गैंगरेप केस में गठित की SIT, फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश में हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं। वहीं फिलहाल हाथरस में धारा 144 लागू है। प्रशासन ने बताया है कि कोरोना वायरस के चलते यहां पर एक सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच जिले में धारा 144 लागू है।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने रोका, तो हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने पैदल ही चल पड़ें राहुल गांधी व प्रियंका,धक्‍का-मुक्‍की, लाठीचार्ज

गौरतलब है कि गैंगरेप और बर्बरता का शिकार हुई पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना उसका अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें- हाथरस गैंगरेप पीड़िता के जबरन अंतिम संस्‍कार पर भड़कीं प्रियंका ने CM योगी से मांगा इस्‍तीफा, कहा आपके शासन में सिर्फ अन्‍याय का बोलबाला