आज ही छोड़ दें कीव’, रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय दूतावास का अपने नागरिकों को अलर्ट

भारतीय दूतावास
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस लगातार आक्रमक हो रहा है। कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल दागे जा रहे हैं। खतरे को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सभी भारतीयों को आज ही कीव खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है जिसे जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे।

गौरतलब है कि कीव में रूसी सैनिक सोमवार रात से ही लगातार बम और मिसाइल से हमला कर रहे हैं। कीव पर कब्जे के लिए रूस काफी आक्रमक हो गया है। लगातार होते हमलों से खतरा बढ़ गया है। यही वजह है कि भारतीय दूतावास ने आनन-फानन में एडवाइजरी जारी की है। वहीं बढ़ते खतरे और कुछ भारतीयों पर यूक्रेनी पुलिस द्वारा मारपीट की घटना सामने आने के बाद रूस ने भी एक एडवाइजरी भारतीय स्टूडेंट्स के लिए जारी की थी।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में भारतीय छात्रों की दुर्दशा के लिए वरुण गांधी ने मोदी सरकार को ठहराया जिम्‍मेदार, “कहा, समय पर सही फैसला नहीं लेने से 15 हजार से ज्‍यादा छात्र युद्धभूमि में फंसे”

इसमें कहा गया था कि जो भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं, वो रूसी सैनिक से संपर्क करें। रूसी सैनिक उन्हें हर संभव मदद पहुंचाएगी और सुरक्षित यूक्रेन से बाहर निकलने में मदद करेगी। रूस की ओर से जारी एडवाइजरी में और भी बातें बताई गईं हैं। भारतीयों को बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- वॉर जोन में फंसे हजारों भारतीयों को वापस लाने, यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे चार केंद्रीय मंत्री!