सपा MLC राजपाल कश्यप पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

राजपाल कश्यप
राजपाल कश्यप, (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण ने शनिवार को एक सपा नेता को अपनी जद में ले लिया है। आज सपा से विधान परिषद सदस्य डॉ़. राजपाल कश्यप भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्‍होंने खुद इसकी जानकारी दी है।

डॉ. राजपाल कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड टेस्ट कराया। दुर्भाग्यवश जांच पॉजिटिव है। चिकित्सकों की परामर्श से होम आइसोलेशन में हूं। जल्दी ही आप लोगों के बीच लौटूंगा। अपना ख्याल रखें। सावधान रहें।

यह भी पढ़ें- अब योगी सरकार के मंत्री जय कुमार जैकी भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

सपा के नेता बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। बीते सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा एमएलसी एसआरएस यादव ने संजय गांधी पीजीआइ में दम तोड़ दिया था। पार्टी के विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के साथ ही कई विधायकों का संजय गांधी पीजीआइ में इलाज चल रहा है, जबकि पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव सहित कई विधायक व विधान परिषद सदस्य भी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

यूपी में कोरोना वायरस के संक्रमण की रतार सितंबर में और तेज हुई है। बीते दिनों से लगातार सात हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी ऐसे जिले हैं, जहां लगातार अधिक संख्या में रोगी मिल रहे हैं।

डॉ़. राजपाल कश्यप को सपा ने हाल ही में सपा पिछड़ा वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले लोटन राम को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग पद से हटाकर डॉ़ राजपाल कश्यप को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें- जानें योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के कोरोना पॉजिटिव मिलनें पर प्रयागराज में क्यों मचा हड़कंप