सपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट घोषणा पत्र, अखिलेश ने कहा, जानबूझकर भाजपा ने कराएं पेपर लीक

विजन डॉक्यूमेंट घोषणा पत्र
घोषणा पत्र जारी करते अखिलेश यादव साथ में अन्‍य नेता।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। 20 पन्‍ने के घोषणा पत्र में सपा ने कई मुद्दों का जिक्र किया है।

सपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा क साल 2025 तक जातिगत जनगणना करायेंगे। पेपर लीक से मुक्ति दिलायेंगे किसान को सभी फसल पर एमएसपी  स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत दिलाएंगे। सपा मानती है की किसानों को एमएसपी दिया जाये। उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। जानबूझकर पेपर लीक हो रहे हैं। पेपर लीक कराने वाले भाजपा के लोग है। सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि 2025 तक जाति आधारित जनगणना कराएंगे।

इसके आधार पर 2029 तक सबको न्याय एवं हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे। 2025 तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के सभी सरकारी रिक्त पदों को भरेंगे। निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें- सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर अखिलेश का भाजपा व EC पर हमला, ये सरेआम लोकतंत्र की हत्या
किसान कल्याण

• दुग्ध सहित सभी फसलों के लिए एमएसपी. एमएसपी की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले (सी 2+50%) के आधार पर की जाएगी।
• कानूनी गारंटी के रूप में सभी किसानों को एमएसपी।
• भूमिहीन किसानों समेत सभी कृषि/किसान ऋण 2024 में माफ किए जाएंगे।
• किसानों की सिचाई मुफ्त की जाएगी।
• कृषि ऋण की निगरानी करने और किसानों को नियमित आधार पर राहत प्रदान करने के लिए किसान आयोग का गठन किया जाएगा।
• भूमिहीन/किरायेदार किसानों सहित सभी छोटे और सीमांत किसानों (2.5 एकड़ से कम भूमि) के लिए 5000 रुपये प्रति माह की पेंशन दी जाएगी।
• सभी कृषि प्रधान राज्यों में हर दस किलोमीटर पर एक मंडी की स्थापना।
• यूपी में गन्ना किसानों के लिए समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 10000 करोड़ रुपये के रोलिंग फंड की स्थापना की जाएगी।
• मनरेगा द्वारा निजी कृषि मजदूरों को उनकी मजदूरी का 40 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा।

युवा और रोजगार

• मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये की जाएगी और कार्य के दिन 150 तक किये जाएंगे।
• मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम 2024 के पहले संसदीय सत्र में लागू किया जाएगा।
• सभी रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को तत्काल भरा जाएगा।
• सभी के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित किया जाएगा।
• युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू की जाएगी।
• पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने कहा, नीयत में खोट गरीब पर चोट कांग्रेस की निशानी, आयुष्मान कार्ड यानी मोदी की गारंटी