अखिलेश के अध्‍यक्ष बनने के बाद से सिमट रहा सपा का दायरा: भाजपा

संयुक्ता भाटिया

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने आज सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के 9 अगस्त से शुरू हो रहे अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि मुसीबत में भगवान ही याद आते है। समाजवादी पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है। परिवार के आपसी कलह के बीच तमाम सपा के नेता पार्टी छोड़ रहे है।

यह भी पढे़ं- योगी के आश्‍वास पर शिक्षा मित्रों ने स्‍थागित किया प्रदर्शन, कल से जाएंगे पढ़ाने

प्रदेश प्रवक्‍ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है तब से सपा का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में अखिलेश का प्रभु श्री राम को याद करके अयोध्या जाना स्वाभाविक है।

वहीं पिछली सरकार के कार्यों पर सवाल उठाते हुए राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव के शासन में युवाओं की हर भर्ती घपले-घोटाले की भेंट चढ़ गई। युवा रोजगार के लिए भटकता रहा। अपराधी-भ्रष्टाचारियों का संरक्षण करने वाले अखिलेश यादव ने पुत्र धर्म का पालन भी नहीं किया।

यह भी पढे़ं- योगी का विरोधियों पर हमला, चोरों को अच्‍छी नहीं लगती चांदनी रात

चलाएं ‘पार्टी बचाओं-समाजवाद बचाओ’ अभियान

पूरे शासन के समय अखिलेश जातीय-मजहबी तुष्टीकरण में जुटे रहे। अब उन्हें विपक्ष में रहकर जनता की समस्याओं की सुध आ रही है। अयोध्या जाकर ‘देश बचाओ-देश बनाओ’अभियान के बदले अखिलेश यादव को ‘पार्टी बचाओं-समाजवाद बचाओ’ अभियान चलाना चाहिए।

यह भी पढे़ं- ‘रेरा’ की वेबसाइट शुरु करने के बाद योगी ने कहा, ‘अब नहीं चलेगी बिल्‍डरों की मनमानी’