कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा, कांग्रेस ने कहा देश के लिए बलिदान सबसे ऊपर

स्थापना दिवस
कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी।

आरयू वेब टीम। कांग्रेस के 135वां स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे।

इस मौके पर कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर से ट्विट कर कहा गया कि देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी नींव के समय से, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के माध्यम से और आने वाले सभी दिनों के लिए, भारत पहले स्थान पर आता है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के 113वें स्थापना दिवस पर राहुल ने कहा बीजेपी के झूठ के चलते खतरें में है संविधान

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।

स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में संविधान बचाओ, भारत बचाओ  के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है।

यह भी पढ़ें- भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा कैब कानून: सोनिया गांधी