भारत का पहला सूर्य मिशन Aditya L1 लॉन्च, सूरज की ओर बढ़े इसरो के कदम

आदित्य-एल1
इहरो ने लॉन्च किया आदित्य-एल1

आरयू वेब टीम। चंद्रयान की सफलता के बाद इसरो ने सूर्य मिशन की ओर कदम बढ़ा दिया है। इसरो का आदित्य-L1 सूर्य मिशन पर निकल गया। शनिवार आदित्य-एल1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर दी गई है। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से 11:50 बजे आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी।

पृथ्वी से एल-1 बिंदु तक यात्रा में 125 दिन और लगेंगे, जहां से उपग्रह सूर्य पर नजर रखेगा। लॉन्च से एल-1 तक की यात्रा में आदित्य-एल-1 को लगभग चार महीने लगेंगे और पृथ्वी से दूरी लगभग 15 लाख किमी होगी। इसरो ने कहा, “एल1 बिंदु के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में रखे गए उपग्रह को बिना किसी ग्रहण के लगातार सूर्य को देखने का प्रमुख लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफलता के साथ चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग कर भारत ने रचा इतिहास

इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव का अध्ययन संभव हो सकेगा।” इसरो के अनुसार, अंतरिक्ष यान विद्युत चुम्बकीय और कण और चुंबकीय क्षेत्र डिटेक्टरों का उपयोग करके फोटोस्‍फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड ले जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की फोटो को ISRO ने बताया, ‘इमेज ऑफ द मिशन’