आरयू वेब टीम। पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रात 9:35 बजे अचेतावस्था में उन्हेें एम्स लाया गया था। रात 10:50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है, जिसके दर्शन के लिए तमाम दलों के नेता पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह काफी भावुक दिखें।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays last respects to former External Affairs Minister and BJP leader #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/wlvu0mlmon
— ANI (@ANI) August 7, 2019
वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने सुषमा स्वराज के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी नजर आये, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सुषमा स्वराज को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Congress leader Sonia Gandhi pays last respects to former External Affairs Minister and BJP leader #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/ClIM64WNMi
— ANI (@ANI) August 7, 2019
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। इधर, सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव भावुक हो गये। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यही नहीं बहुत कम जगहों पर जाने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए भी पहुंची।
यह भी पढ़ें- पाक को सुषमा की दो टूक, आतंक और बातचीत साथ-साथ संभव नहीं
Delhi: Samajwadi Party founder and former Uttar Pradesh CM, Mulayam Singh Yadav pays tribute to former External Affairs Minister Sushma Swaraj. pic.twitter.com/YZMo6OmyDI
— ANI (@ANI) August 7, 2019
Delhi: Samajwadi Party leader, Ram Gopal Yadav gets emotional after paying tribute to former External Affairs Minister Sushma Swaraj. pic.twitter.com/P7AKvxm5i2
— ANI (@ANI) August 7, 2019
सुषमा स्वराज की निधन की खबर लगते ही देश और विदेश से राजनेताओं सहित आम लोग की भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। वही आज सुबह से सुषमा के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।