कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के राहुल, कहा मोदी की हुकूमत में तानाशाही बन गयी पेशा

तानाशाही

आरयू वेब टीम।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों में आर-पार की जंग भी शुरू हो गई है, लेकिन इस बीच बिलासपुर में हुई घटना ने सबको हैरान कर दिया है। बिलासपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस की बर्बरता कैमरे में कैद हुई है। जहां पुलिस कांग्रेसियों पर लाठी बरसाने के बाद उन्‍हें अपने वाहन में बैठा रही है।

पुलिस की कार्रवाई से जहां कांग्रेसियों में रोष व्‍याप्‍त है, वहीं अपने लोगों को पिटता देख कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी भड़क उठे हैं, उन्‍होंने इसको लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर बेहद तल्‍ख टिप्‍पणी की है।

यह भी पढ़ें- दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे राहुल, बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जाना हाल

राहुल गांधी ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गयी है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुजदिली से किए गए इस प्रहार को वहां की जनता सियासी जुल्म के रूप में याद रखेगी।

यह भी पढ़ें- राफेल डील के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, पुलिस से नोकझोंक, राजबब्‍बर ने बोला हमला

वहीं इस मामले के सामने आए वीडियो में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के साथ ही सिर पर भी लाठी चलाने से नहीं चूकती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है  इस दौरान कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव समेत कई महिला कार्यकर्ता भी घायल हो गयीं हैं। दूसरी ओर इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है, जिसको लेकर कांग्रेसियों के अलावा आम जनता भी पुलिस की बर्बरता को बेहद निंदनीय बता रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ पहुंची अदिति सिंह ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हुई मोदी-योगी सरकार

यह भी पढ़ें- विधानसभा में प्रदर्शन कर कांग्रेस ने राफेल डील को बताया घोटाले की झील