बिहार में कार्तिक पूर्णिमा स्‍नान के दौरान भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत, कई घायल

बिहार में कार्तिक पूर्णिमा

आरयू वेब टीम।

श्रद्धालुओं की ऐसी आस्‍था है कि कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर स्‍नान व पूजा अर्चना करने से आयु में वृद्धि होती हैं। वहीं आज यह स्‍नान कुछ श्रद्धालुओं के लिए काल बन गया। बिहार के बेगुसराय में स्‍नान के दौरान भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- जाने किस प्रसिद्ध मंदिर में भगदड़ मचने से 25 श्रद्धालु हुए घायल, दो की हालत गंभीर

बिहार में गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्‍नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। यह हादसा गंगा पर बने रोड कम रेल ब्रिज यानी राजेन्द्र पुल के काफी नजदीक हुआ है। जहां आज अचान स्‍नान के दौरान भगदड़ मच गई। अफरातफरी के दौरान तीन महिलाओं की मौत व कई लोग घायल हो गए। सिमरिया थाना अध्यक्ष राजरत्न ने तीन के मरने की पुष्टि करते हुए स्‍थानीय मीडिया को बताया कि मरने वालों में एक महिला की पहचान नालंदा जिले के सुंदरपुर गांव की कंचन देवी के रूप में हुई है। वहीं अन्य दो महिलाओं की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मुंबई में फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 की मौत, 35 घायल, देखें वीडियो

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भगदड़ के बाद लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरु कर दिया। हादसे में घायलों को आस-पास अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हांलाकि भगदड़ किस बात से मची इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में जय गुरुदेव के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 25 की मौत, 60 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि हादसे के लिए पुलिस अधिकारी जिम्मेदार हैं, क्योंकि लाखों की भीड़ जमा होने के बावजूद वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस और प्रशासन से घटना पर नजर बनाए रखने को कहा है। साथ ही घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख मुआवजे का एलान किया है।