Time मैगजीन ने किसान आंदोलन की महिलाओं को दिया कवर पेज, “कहा डाराया, धमकाया व खरीदा नहीं जा सकता”

टाइम मैगजीन

आरयू वेब टीम। मोदी सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर एक ओर किसानों का प्रदर्शन कई महीनों से जारी है। वहीं शुक्रवार को दुनिया की बेहद प्रतिष्ठित ‘टाइम’ मैगजीन ने किसान आंदोलन की महिलाओं को अपना कवर पेज डेडिकेट किया है।

टाइम मैगजीन ने अपना इंटरनेशल कवर भारत की उन महिलाओं को समर्पित किया है, जो दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलनों प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं और महीनों से डंटकर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- कृषि कानून के विरोध में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, टिकैत बोले, हम मई 2024 तक आंदोलन को तैयार

टाइम मैगजीन के नए इंटरनेशनल कवर पर एक टैगलाइन भी है, जिसमें लिखा है- मुझे डराया-धमकाया नहीं जा सकता और मुझे खरीदा नहीं जा सकता। भारत के किसान आंदोलनों का नेतृत्व करने वालीं महिलाएं।’ मैगजीन के कवर पेज पर किसान आंदोलन में शामिल कुछ महिला किसानों की तस्वीर है, जिनके साथ बच्चों को भी दिखाया गया है।

कवर पेज पर दिख रहा है कि कुछ महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौरान एक महिला की गोद में बच्चा भी दिख रहा है और एक- दो अन्य बच्चे भी हैं। तस्वीर में बुजुर्ग महिलाएं भी हैं।

यह भी पढ़ें- फिर आंदोलनरत किसान ने दी जान, PM मोदी के नाम लिखे सुसाइड नोट में कहा, नए कृषि कानून कर देंगे, किसान, मजदूर व आम आदमी की जिंदगी तबाह

टाइम मैगजीन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ”टाइम का नया इंटरनेशनल कवर।” टाइम मैगजीन ने कवर में जिन महिलाओं को जगह दी है, उसमें 41 वर्षीय अमनदीप कौर, गुरमर कौर, सुरजीत कौर, जसवंत कौर, सरजीत कौर, दिलबीर कौर,बिन्दु अम्मां, उर्मिला देवी, साहुमति पाधा, हीराथ झाड़े, सुदेश गोयत शामिल हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अधिकतर महिलाएं हैं। टाइम ने इस ट्विट को अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर पिनेड भी किया है।

टाइम मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा है कि कैसे महिला किसानों ने आंदोलन को जारी रखने का संखल्प लिया है, जबकि सरकार उन्हें घर जाने के लिए कह चुकी है। इसमें लिखा गया है कि कैसे ये किसान महिलाएं सरकार के कहने के बाद भी पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों का नेतृत्व करने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें- प्रियंका का PM मोदी पर सीधा हमला, दुनिया के हर कोने तक पहुंचने वाले किसानों से मिलने दिल्ली बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाए

बता दें कि भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन को विदेशों में खासी सुर्खियां तब मिलीं, जब पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसी अंतरराष्ट्रीय आइकन और मशहूर हस्तियों ने इस बारे में ट्वीट करते हुए किसानों के दर्द की ओर दुनिया का ध्‍यान खीचा।