यूपी में जारी है प्रियंका का मैजिक, अब BSP के पूर्व मंत्री सहित पूर्व IAS अफसर ने थामा कांग्रेस का हाथ

अपराध के ग्राफ

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के खुलकार राजनीत में आने के बाद से जहां कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं में जोश पहले ही दिन नजर आ गया था। वहीं विरोधी दलों के नेता भी कांग्रेस में लगातार शामिल हो रहें हैं। शनिवार को इसी क्रम में बसपा के पूर्व राज्‍य मंत्री व जोनल कोऑर्डीनेटर देवेंद्र कुमार और चित्रकूट मंडल के पूूर्व  कमिश्‍नर राम विशाल मिश्रा कांग्रेस में अपना राजनीतिक भविष्‍य बताते हुए पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय पर आयोजित सदस्‍यता ग्रहण कार्यक्रम में आज प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्‍बर की मौजूद में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष मदन मोहन शुक्‍ला ने बसपा के पूर्व नेता व पूर्व आइएएस अफसर के साथ ही उनके सैकड़ों समर्थकों को भी कांग्रेस की सदस्‍यता दिलाई।

यह भी पढ़ें- भाजपा से आजाद हुए कीर्ति ने थामा कांग्रेस का हाथ

इस दौरान राजबब्बर ने सभी नए साथियों का कांग्रेस में स्‍वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के कदम से कदम मिलाकर यूपी में कांग्रेस को नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें- प्रियंका के कांग्रेस में शामिल होने की खुशी में लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, लगाएं इंदिरा इज बैक के नारे

प्रियंका का मैजिकइस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्‍ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिलशाद खां, सतीश बब्बर, रामबाबू कुशवाहा, सत्य प्रकाश निमेश, विनोद जरारी, जनकराज सिसौदिया, शाने इलाही, बच्चू सिंह, महेश सोनी, राजू आजाद, घूरा यादव, डॉ. केएस वर्मा, शरीफ कुरैशी, बलवीर शर्मा, भूपाल सिंह राठौर, कृपाशंकर शर्मा, इब्राहिम जैदी, हाजी यूनुस, सरफराज खां, राजेंद्र सिंह कर्दम, हारून, अमिताभ स्वरूप समेंत विभिन्‍न पार्टियों से जुड़े अन्‍य लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें- सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने कहा हम केंद्र सरकार के साथ, आतंकियों से लिया जाए शहीदों का बदला

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी आगरा के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष डॉ. आरपी‍ त्रिपाठी, महासचिव सतीश अजमानी,पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही, प्रोफेशनल कांग्रेस के संयोजक व पूर्व आइएएस अफसर  अनीस अंसारी, प्रदेश महासचिव ओंकारनाथ सिंह मौजूद रहें।