आरयू वेब टीम। बिहार में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज आखिरी दिन है। आज छपरा से यात्रा शुरू हुई यातारा आरा पहुंची। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरा में जनसभा को संबोधित कर चुनावी अनियमितताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार से शुरू हुई यह यात्रा अब पूरे देश में फैलने वाली है और “यह चोरी केवल वोटों की नहीं, बल्कि अधिकारों की है।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस आदानी-अंबानी की सरकार चलाते हैं।” उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। राहुल ने कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की क्रांति बिहार से शुरू होकर पूरे देश में फैल जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा चुनाव में “बीजेपी ने चुनाव चुराए”, लेकिन बिहार में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
आरा की जनसभा में राहुल गांधी ने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता मतदाता सूची की शुचिता और हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा है। उन्होंने कहा, “हम बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। जो उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा में किया, वह यहां नहीं होने देंगे।” साथ ही कहा, “वोटर अधिकार यात्रा’ महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। उन्होंने कहा, “यह चोरी सिर्फ वोटों की नहीं, आपके अधिकारों की है।”
यह भी पढ़ें- वोटर अधिकार यात्रा शुरूकर बोले राहुल गांधी, बिहार में वोट लूटने की साजिश नहीं होने देंगे कामयाब
जनसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि “पीएम मोदी और आरएसएस आडानी, अंबानी की सरकार चलाते हैं।” उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संगठित होकर लोकतंत्र की रक्षा करें। कांग्रेस ने कहा कि बिहार की जनता का अभूतपूर्व समर्थन दिखा रहा है कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ लोगों के दिलों तक पहुंच गई है और इसका असर राज्य सीमाओं से आगे भी दिखाई दे रहा है।
नरेंद्र मोदी बिहार के लोगों को ठगना चाहते: तेजस्वी
इस दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जनसभ को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार के लोगों का वोट चोरी किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी बिहार के लोगों को ठगना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यह बिहार है। यहां पान के साथ चूना भी लगाया जाता है।” उन्होंने कहा, “भाजपा वाले आपके अधिकार छीनना चाहते हैं, लेकिन हमें मिलकर वोट के अधिकार के लिए लड़ना है। हमें बिहार में बदलाव लाना है और महागठबंधन की सरकार बनानी है।”




















