सिर्फ झंडारोहण करके जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, वास्तव में आज संकल्प का दिन: मुलायम

झंडारोहण
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। इस दिन के लिए हमारे बुजुर्गो ने कुर्बानी दी।  पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ एक साथ खड़ा हुआ था। कहा जाता था अंग्रेज कभी इस देश से नहीं हटेगा, लेकिन हमारे बुजुर्गों ने जान दे कर आजादी दिलवाई। आजादी के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है।

उक्‍त बातें रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा मुख्‍यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 26 जनवरी और 15 अगस्त का हमारे लिए विशेष महत्व है। इस दिन सिर्फ झंडारोहण करके जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। वास्तव में आज का दिन संकल्प का दिन है। तमाम कार्यकर्ताओं को संकल्प करना चाहिए कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, साथ ही गरीब जनता को उसका हक दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।”

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर धमाकों से दहला असम, डिब्रूगढ़, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

वहीं मुलायम ने कहा कि हर किसी को उम्मीद थी कि आजादी मिलने के बाद हमारी तमाम समस्याएं खत्म हो जाएंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा, किसान खुशहाल हो जाएगा, नौजवान दर-दर नहीं भटकेगा। पूरी दुनिया के साथ हम कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे, लेकिन आज हालात बहुत अच्छे नहीं है। आज भी हमे बहुत कुछ करने की जरूरत है।

मुलायम सिंह यादव ने इस बीच सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तमाम जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि “सूबे में जाकर गरीब, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के खिलाफ जो अन्याय हो रहा है उनके पक्ष में आवाज बुलंद की जाए”।

यह भी पढ़ें- 71 वें गणतंत्र दिवस: समारोह में भारत का शक्ति प्रदर्शन, सेना के शौर्य, नारी शक्ति व आकाश से लेकर भीष्म टैंक के दिखे जलवे