आपातकाल से प्रभावित लोग सत्‍ता के लिए कांग्रेस के साथ कर रहें गलबहियां: महेंद्र पाण्‍डेय

आपातकाल
सम्‍मानित किए गए लोगों के साथ महेंद्र पाण्डेय व अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। इमरजेंसी की बरसी पर मंगलवार को भाजपा ने एक कार्यक्रम आयोजित कर आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वालों को सम्‍मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने विश्‍वैश्‍वरैया प्रेक्षागृह में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा।

लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारेाह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि मैं भी उस दौर का एक छोटा सा हिस्सा रहा हूं, यह मेरे लिए आत्मसंतोष व प्रसन्नता का विषय है कि मैं खुद भी लोकतंत्र सेनानी हूं। उन्होंने कहा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के अवसर पर यह चिंता का विषय है कि राजनीतिक स्वार्थो और सत्ता की लालसा के चलते देश में आपातकाल को संवैधानिक प्रावधानों को वास्तविक आपात स्थिति के बिना लागू किया गया।

यह भी पढ़ें- भाजपा का पलटवार बंगले में तोड़फोड़ के बाद अखिलेश गलती छिपाने के लिए कर रहे ढोंग

कांग्रेस के साथ विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों के नेतातओं द्वारा गठबंधन करने की बात पर प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की गई थी और आज लोकतंत्र की हत्या के निर्णय से प्रभावित लोग लोकतंत्र की हत्या करने वालों के साथ गलबहियां कर रहे हैं, यह उनका वैचारिक क्षरण है, उन्हें खुद ख्याल नहीं है कि वह कहां खड़े हैं। लोकतंत्र की हत्या करने वालों के साथ आज गलबहियां डालकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें- जनेऊ पहनकर जनता को भरमा रहे राहुल गांधी: योगी

सम्मान समारेाह में प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन, प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, स्वाती सिंह, बलदेव सिंह ओलख, सांसद अशोक बाजपेयी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखें।

यह भी पढ़ें- चार दिन में दूसरी बार शिक्षामित्रों से मिले योगी, जागी उम्‍मीद, जानें क्‍या हुई बात