केंद्रीय कृषि मंत्री के विवादित बोल, मीडिया में आने के लिए किसान कर रहे प्रदर्शन

कृषि मंत्री के विवादित बोल
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने विवादित बयान दे डाला है। देश के कई राज्‍यों में चल रहे किसानों के आंदोलन को उन्होंने इसे सुर्खियां बटोरना और मीडिया में आने का स्‍टंट करार दिया है। उन्‍होंने कहा देखिए मीडिया में आने के लिए कुछ अनोखा काम करना ही पड़ता है।

यह भी पढ़ें- बोले दिनेश शर्मा टेस्‍ट ट्यूब बेबी टेक्‍नोलॉजी से पैदा हुई सीता जी,‍ दिए कई उदाहरण

केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल होने के अवसर पर पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में राधा मोहन ने कहा कि देश में 12 से 14 करोड़ किसान हैं। किसी भी संगठन में हजार, डेढ़ हज़ार, दो हजार किसान स्वाभाविक है और मीडिया में आने के लिए कुछ अनोखा काम करना ही पड़ता है। जो ना होता हो तो ये स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें- योगी के मंत्री के विवादित बोले, “बाटी-चोखा कच्चा वोट, दारू-मुर्गा पक्का वोट”

वहीं मध्य प्रदेश सरकार की बारे में बोलते हुए उन्‍होंनेे कहा कि वहां की शिवराज सरकार ने जितना किसानों के किए काम किया है, उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया है। इतना ही नहीं इस दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के सवाल पर मंत्री गोल-मटोल जवाब देकर बात टाल गए। हालांकि उन्‍होंने यह दावा किया कि जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है तब से बिहार जैसे राज्यों को ज्यादा आर्थिक सहायता मिल रही है।

यह भी पढ़ें- योगी के मंत्री के विवादित बोल मुलायम को रावण तो मायावती को बताया शूर्पणखा, इन दिग्गजों को भी नहीं बख्शा