बोले ब्रजेश पाठक, समाज का हर वर्ग भाजपा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित

भाजपा का हिस्‍सा
कार्यक्रम को संबोधित करते ब्रजेश पाठक।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर अपनी बात रखी। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा में शामिल होने को लेकर आम लोगों के बीच आतुरता अपने चरम पर है। समाज का हर वर्ग हमारी पार्टी का हिस्सा बनने की दिशा में उत्साहित नजर आ रहा। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। “आज हम सभी बूथों पर जाएंगे। लोगों को भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार की उपलब्धियों से वाकिफ कराएंगे।

साथ ही कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि आज की तारीख में भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर सुधारात्मक कार्य कर रही है। हमने यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि आज कम से कम 100 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी है। इस दिशा में हमारे सभी कार्यकर्ता जमीन पर कठिन परिश्रम कर रहे हैं।” आप खुद ही देख सकते हैं कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान में सबसे आगे चल रहा है। लोगों का ध्यान इस बात पर है कि समाज का हर तबका हमारी पार्टी का हिस्सा बनना चाहता है। इससे हमारे कुनबे का विस्तार हो रहा है।”

ब्रजेश पाठक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। समाज का हर तबका हमारी पार्टी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है।” मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखकर हम यह कह सकते हैं कि सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है।

यह भी पढ़ें- सदस्यता अभियान कार्यशाला में बोले ब्रजेश पाठक, हम सब मिलकर करेंगे भाजपा के लक्ष्‍य को पूरा

वहीं उत्तर प्रदेश में आयोजित ट्रेड शो को लेकर भी ब्रजेश पाठक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, प्रदेश में देश के बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल होने जा रहे हैं। आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश एक बड़े औद्योगिक प्रदेश के रूप में स्थापित होगा, जो आने वाले दिनों में कई लोगों को रोजगार दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश जिस गति के साथ विकसित हो रहा है, वो हम सभी के लोगों के लिए उत्साह का विषय है।”

यह भी पढ़ें- CHC के औचक निरीक्षण में ब्रजेश पाठक को बदहाल मिलीं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं, लगाई फटकार