CUETUG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट का परिणाम और स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने नतीजे http://cuet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा से देश की 200 से अधिक यूनिवर्सिटीज के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- NEET Re-Exam: नागपुर स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो राहुल गांधी ने कहा, NTA को परीक्षा कराने का हक नहीं

दरअसल एनटीए ने फाइनल आंसर की कुछ दिन पहले जारी की थी। एजेंसी ने सात सवाल हटा लिए थे। हटाए गए सवालों के पूरे मार्क्स दिए गए हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच हुई थी हालांकि तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से कुछ स्टूडेंट्स के लिए 31 मई, छह जून और सात जून को अतिरिक्त परीक्षाएं आयोजित करनी पड़ी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद एनटीए ने नौ जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी।

ये स्टेप करें फाॅलो 

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट http://cuet.nta.nic.in विजिट करें।

वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।

एनटीए सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करके के इसके बाद एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड औप कैप्चा कोड को दर्ज करें।

अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

…सौ पर्सेंटाइल स्कोर 

सीयूईटी यूजी परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इस बार सिर्फ एक स्टूडेंट ने अपने चुने हुए पांच में से चार विषयों में सौ पर्सेंटाइल स्कोर किया है। वहीं 22 स्टूडेंट ने तीन सब्जेक्ट में और 180 स्टूडेंट्स ने दो सब्जेक्ट में और कुल 3,214 छात्रों ने एक-एक विषय में सौ परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है।

स्कोर कार्ड में क्या-क्या लिखा होगा

आपका नाम

एप्लिकेशन नंबर

सब्जेक्ट के मार्क्स

पर्सेंटाइल स्कोर

नॉर्मलाइज्ड मार्क्स

क्वालिफिकेशन स्टेटस

यह भी पढ़ें- CUET UG एग्जाम में देरी, छात्रों ने NTA के खिलाफ की जमकर नारेबाजी