रक्षाबंधन पर ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना, पूछा यूपी की बहनों पर आपके गुंडे नहीं रखेंगे गलत निगाह

ओपी राजभर
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सपा प्रमुख को निशाना साधा है। ओपी राजभर ने सपा मुखिया से सवाल किया कि यूपी की बहनों पर अब आपके गुंडे गलत निगाह नहीं रखेंगे?

राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि, “अखिलेश जी, आज रक्षा बंधन है। आज यूपी की बहनों को बस एक वादा कर दीजिए कि आपके गुंडे यूपी की बहनों पर गंदी निगाह नहीं रखेंगे, उन्हें छेड़ेंगे नहीं और उनके साथ कुछ गलत नहीं करेंगे।” साथ ही अपनी पोस्ट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सपा प्रमुख से सवाल करते हुए राजभर नेकहा, “क्या ये तोहफा आप यूपी की बहनों को दे सकते हैं?”

बता दें कि ओपी राजभर लगातार सपा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोलते रहते हैं। इससे पहले ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर महिलाओं को 40,000 रुपए दिए जाने के वादे पर कहा कि अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री थे। पांच साल में उनको पिछड़े, दलित, महिला और नौजवान नहीं दिखाई दिए। आज चुनाव नजदीक है तो उन्हें महिलाएं याद आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ये सब सिर्फ चुनाव को देखते हुए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना, जनता के बीच और मुद्दों पर हो राजनीतिक लड़ाई

साथ ही कहा कि महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन अगर कोई पार्टी है तो वो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी है। महिलाओं के आरक्षण का विरोध किसने किया? ये अखिलेश जी के समझ में नहीं आता कि हम क्या कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि विरोधी दलों को विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन जब आधी आबादी के अधिकार की बात होती है तो विरोध करते हैं।

यह भी पढ़ें- ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, पत्‍नी के सम्मान के साथ खड़ा नहीं होने वाले क्‍या देंगे महिलाओं का साथ