यूपी में 19 IPS अफसरों का तबादला, बाराबंकी-बागपत व गाजीपुर समेत दस जिलों के बदले कप्तान

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में बुधवार को बड़े पैमाने पर आइपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। बाराबंकी- बागपत व गाजीपुर समेत दस जिलों के कप्तानों को बदल दिया गया है। जबकि अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी में कटौती कर दी गई है। उनसे अपर पुलिस महानिदेशक अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वह केवल अपर पुलिस महानिदेशक यातायात और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ए सतीश गणेश से वापस ली गई जिम्मेदारी अब भगवान एस श्रीवास्तव को दी गई है। एस श्रीवास्तव के पास पहले की तरह तकनीकी सेवायें भी रहेगी। जिन पुलिस कप्तानों को बदला गया है, उनमें बस्ती, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी, जालौन, बागपत के अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में 15 IAS अफसरों का तबादला, 23 PCS अधिकारियों की भी बदली कुर्सी, देखें लिस्‍ट

जारी लिस्ट के मुताबिक बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को अब जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। श्रीमती रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी भेजा गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

आइपीएस तबादला

यह भी पढ़ें- यूपी में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें किसे मिली कहां तैनाती