बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस का इंजन व दो कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में हड़कंप

महानंदा एक्सप्रेस

आरयू वेब टीम। बिहार के आरा में रविवार एक बड़ा रेल हादसा होने टल गया। अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस (15483) की बोगी डिरेल हो गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में ट्रेन का इंजन, एसएलआर और एच-1 बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

मिली जानकारी के अनुसार महानंदा एक्सप्रेस रविवार को भोर में करीब 4.12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। यहां से ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना होना था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के परिचालन के दौरान किसी तकनीकी समस्या के कारण उसका सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी और स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर अप-लाइन में डिरेल हो गई। इंजन के साथ एसएलआर और एच-1 कोच के पटरी से उतरने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू की।

सूचना पर पहुंची रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव के साथ ट्रैक को सामान्य करने का काम शुरू कर दिया। रेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य करते हुए पटरी से उतरी तीनों बोगियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ा दिया। हालांकि घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित होने की सूचना है। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की जांच में जुट गई। रेलवे अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं कि सिग्नल सासाराम लाइन की ओर क्यों गया और इसी वजह से ट्रेन गलत दिशा में कैसे चली गई। घटना के कारणों को लेकर तकनीकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पटरी से उतरी चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे की ओर से परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- आग की अफवाह पर ट्रेन से कूदे पैसेंजर, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह यात्रियों की मौत, कई घायल