BJP ने बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, सुनील जाखड़ को पंजाब की कमान

भाजपा

आरयू वेब टीम। 2024 के लोकसभा चुनावों को मद्देनजर भाजपा ने कई राज्यों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और आंध्र प्रदेश इकाई में नए राज्य प्रमुखों की नियुक्ति की है, हालांकि पार्टी ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

भाजपा ने डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का बाबूलाल मरांडी को झारखंड का, सुनील जाखड़ को पंजाब का और जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक बी. संजय कुमार तेलंगाना के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं भाजपा ने पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को कमान सौंपी है। पंजाब में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अश्वनी शर्मा संभाल रहे थे। राज्य में काफी असर रखने वाले जाखड़ के सहारे भाजपा पंजाब में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश की कमान। पार्टी राज्य में काफी लंबे समय से अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में पार्टी ने डी पुरंदेश्वरी को राज्य के संगठन खड़ा करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा बोले PM मोदी, भाजपा को बड़ी पार्टी बनाने में मध्‍य प्रदेश का बड़ा योगदान

साथ ही आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। वह अप्रैल में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा बीजेपी ने झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को कमान सौंपी है। अभी तक झारखंड में पार्टी संगठन की कमान दीपक प्रकाश के पास थी। मरांडी विधानसभा में नेता विपक्ष थे, लेकिन अब पार्टी ने राज्य के संगठन की जिम्मेदारी मरांडी को सौंप दी है। इसके बाद बीजेपी राज्य में विपक्ष का नेता किसी और को नियुक्त कर सकती है।

ऐसे में माना जा रहा है कि, आने वाले दिनों में भाजपा कुछ और राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। ऐसे में जिन राज्यों में बदलाव की चर्चा थी। इन राज्यों को लेकर सात जुलाई की बैठक के बाद फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय का शिलान्यास कर बोले जेपी नड्डा, सारी पार्टियां शून्य की तरफ जा रही, हमारी विचारों पर खड़ी