भाजपा ने जारी की नौ प्रत्याशियों की लिस्ट, मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को दिया टिकट

भाजपा की लिस्ट
स्‍वतंत्र देव सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता में दोबारा वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा ने नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें दो जायसवाल कैंडीडेट को और एक अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को भी टिकट दिया है।

भाजपा की इस लिस्ट में मऊ विधानसभा सीट पर मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को टिकट दिया गया है। मुख्तार अंसारी पर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के भाई की हत्या का आरोप है। ऐसे में यहां पर भाजपा ने वर्चस्व की लड़ाई को सीधी हवा दे दी है।

यह भी पढ़ें- #UPElection: भाजपा ने किया चौथे व पांचवें चरण के 91 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, देखें पूरी लिस्‍ट

इसके अलावा भाजपा ने मुबारकपुर में अरविंद जायसवाल को, मोहम्मदाबाद गोहाना में पूनम सरोज को, जौनपुर के मछली शहर में मिही लाल गौतम को, जहूराबाद में कालीचरण राजभर को मुगलसराय में रमेश जायसवाल को टिकट दिया है, जबकि चकिया में कैलाश खरवार को, घोरावल में अनिल मौर्या और ओबरा में अनुसूचित जाति के संजीव गोंड को चुनावीं मैदान में उतारा है।

बता दें कि 2017 में टिकट कटने के बाद अशोक सिंह और उनका परिवार भाजपा से टिकट की मांग कर रहा था। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने इस बार अशोक सिंह को खाली हाथ नहीं किया और उनको मऊ से टिकट दे दिया है। ऐसे में इस बार मऊ विधानसभा सीट पर एक बार पुरानी रंजिश का सियासी टकराव साफ दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोले CM योगी, BJP के एक हाथ में विकास तो दूसरे में बुलडोजर, विपक्ष पर भी साधा निशाना