कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को मनीष तिवारी ने किया खारिज, “कहा, पार्टी के किराएदार नहीं, हैं हिस्सेदार”

मनीष तिवारी

आरयू वेब टीम। कांग्रेस छोड़ने को लेकर लग रही तमाम अटकलों को मनीष तिवारी ने गुरुवार को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा कि वो कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, अगर कोई धक्का मारकर पार्टी से निकाल दे तो अलग बात है। उन्होंने कहा कि वो बीते 40 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार ने पार्टी के लिए अपना खून बहाया है। वे पार्टी के किराएदार नहीं हैं, बल्कि हिस्सेदार हैं।

वहीं, मनीष तिवारी ने कहा कि अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही कहा कि नेताओं के पार्टी छोड़ने से नुकसान पार्टी को ही उठाना पड़ रहेगा। इससे पहले भी मनीष तिवारी ने बशीर बद्र की एक मशहूर शायरी अपने ट्विटर पर पोस्ट कर किया था, उन्होंने पोस्ट किया था ‘जब मैं बोलता हूं तो इल्म है बगावत का, मैं चुप रहूं तो बेबसी सी होती है।’

यह भी पढ़ें- एबीजी शिपयार्ड घोटाले पर कांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना, मोदी सरकार की नाक के नीचे हुआ 22,482 करोड़ का सबसे बड़ा घोटाला

इस पोस्ट के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि वो पार्टी छोड़ सकते हैं, हालांकि खुद मनीष तिवारी ने साफ कर दिया कि वो पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

इस दौरान लुधियाना में मनीष तिवारी ने कहा कि, हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ दी है, लेकिन अब भी उनकी बात उनसे होती है। मनीष ने कहा कि, कैप्टन और उनके निजी रिश्ते हैं। उनके पार्टी छोड़ने के बाद भी उनसे मुलाकात होती है, बात भी होती है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ेगी कांग्रेस, मां से बात कर प्रियंका ने दिलाया भरोसा