कांग्रेस का पलटवार, अंग्रेजों के चमचों के कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी को प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

अंग्रेजों के चमचों
जयवीर शेरगिल। (फाइल )

आरयू वेब टीम। राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता अनंत हेगड़े पर सोमवार को कांग्रेस ने पलटवार करते हुए हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि ‘अंग्रेजों के चमचों और जासूसों’ के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रपिता को प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। कांग्रेस प्रवक्‍ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महात्मा गांधी को अंग्रेजों के चमचों और जासूसों के कैडर से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।’’

जयवीर शेरगिल ने कहा कि महात्मा गांधी को देशप्रेम का सर्टिफिकेट उस पार्टी से नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे, अनंत हेगड़े उस संगठन से आते हैं जिन्होंने तिरंगे का विरोध किया, संविधान का विरोध किया, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस समय भाजपा को ‘नाथूराम गोडसे पार्टी’ कहा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- BJP सांसद अनंत कुमार हेगड़े का विवादित बयान, महात्‍मा गांधी के स्‍वतंत्रता संघर्ष को बताया ड्रामा

बताते चलें कि हेगड़े ने एक कार्यक्रम में दावा किया कि आजादी की पूरी लड़ाई अंग्रेजों की सहमति एवं सहयोग से लड़ी गई थी और महात्मा गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक ‘नाटक’ था। हेगड़े इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने महात्मा गांधी के उपवास और सत्याग्रह को भी नाटक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थक कहते हैं कि आमरण अनशन और सत्याग्रह से भारत को आजादी मिली। यह सच नहीं है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने महात्मा गांधी को बताया ‘चतुर बनिया’, कांग्रेस को कहा बिना विचारधारा वाली पार्टी