मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

वाणी जयराम

आरयू वेब टीम। सिनेमा जगत से एक दुखद खबर आई है। मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है। गायिका ने चेन्नई में हैडोस रोड, नुंगमबक्कम में घर पर आखिरी सांसें ली। वह 78 साल की थीं। हाल ही में वाणी को भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण प्राप्त करने की घोषणा की गई थी। वाणी जयराम के निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

वाणी जयराम ने विभिन्न उद्योगों के कुछ सबसे बड़े संगीतकारों के साथ काम किया है और सदाबहार चार्टबस्टर्स दिए हैं। प्रतिभाशाली गायिका के पास तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, तुलु और उड़िया में कई गाने हैं, उन्होंने तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन

वाणी जयराम ने हाल ही में एक पेशेवर गायक के रूप में 50 साल पूरे किए थे और 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं, उन्होंने एमएस इलैयाराजा, आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन सहित अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम किया था। 25 सितंबर 2018 को उनके पति टीएस जयरमण का 79 साल की उम्र में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, हार्ट अटैक के बाद धीरूभाई अंबानी अस्‍पताल में चला रहा था इलाज