बांग्‍लादेश तट पर पहुंचा मोरा, भारत में भी हाई अलर्ट

चक्रवाती तूफान मोरा

आरयू वेब टीम।

वैज्ञानिकों की कि गई भविष्‍यवाणी के अनुसार चक्रवाती तूफान मोरा आज बांग्लादेश के तट पर पहुंच गया। जारी की गई चेतावनी के आधार पर समय रहते ही अधिकारियों ने निचले हिस्से के तटीय गांवों के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया दिया है। वहीं चक्रवाती तूफान के बांगलादेशी तट पर पहुंचने से भारत में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मोरा के बांग्लादेशी तट पर दस्तक देने के दौरान 117 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने मीडिया को बताया कि चक्रवात कोक्स बाजार और चटगांव के मुख्य बंदरगाह के बीच स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे पहुंचा। वहीं भारत में जारी हाई अलर्ट के बाद बांग्‍लादेश की हर संभव मदद के लिए भारतीय नौसेना भी तैयार हो गई है।

यह भी पढ़ें- किसानों से कर लेने नहीं बल्कि उनकी सहायता की है आवश्‍यकत: जेटली

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में मूसलधार और ओड़िशा व बंगाल के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है। दूसरी  तरफ इन सभी राज्यों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। लिहाजा लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गयी है।

इस के अलावा दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और नगालैंड, प बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, अंडमान निकोबार, कर्नाटक और केरल के समुद्री तट पर 30 मई से दो जून के बीच भारी बारिश की आशंका है।