जयराम ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश के 14वें CM, शपथ ग्रहण समारोह में लगे जय श्रीराम के नारे

हिमाचल प्रदेश के CM

आरयू वेब टीम। 

शपथ ग्रहण कर जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री बने। हिमाचल के शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्‍हें राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने शपथ दिलाई। समारोह में जयराम सहित दस मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की जिनमें से दो मंत्रियों ने संस्‍कृत में शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाल कृष्ण आडवाणी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं- PM व 18 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री की मौजूदगी में रूपाणी ने ली गुजरात CM पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने के मिला। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। शपथ के बाद जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्‍यमंत्री बने। वहीं जिन मंत्रियों ने शपथ ली है। उनमें से अधिकतर मं‍त्री ऐसे हैं जिन्‍होंने तीसरी या चौथी बार शपथ ग्रहण की है। जिनमें राजीव सैजल तीसरी बार विधायक बनें। पेशे से डॉक्‍टर राजीव दलित कोटे से मंत्री बने हैं।

यह भी पढे़ं- जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल प्रदेश के CM, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

इनके अलावा गोविंद सिंह ठाकुर ने तीसरी बार, वीरेन्द्र कंवर चौथी बार विधायक, विक्रम सिंह कांगड़ा तीसरी बार, सरवीन चौधरी चौथी बार, सुरेश भारद्वाज ने चौथी बार, डॉक्टर राम लाल मार्कंड ने तीसरी बार विधायक चुने गए।

इसके अलावा विपीन सिंह परमार तीसरी बार उनके साथ ही अनिल शर्मा ने राज्य के मंत्री पद पद की शपथ ली। इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए।

यह भी पढे़ं- कोयला घोटाला: पूर्व CM मधु कोड़ा को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा, मिली जमानत