जनता के नाम संजय सिंह के संदेश को घर-घर पहुंचाएंगे AAP कार्यकर्ता

संजय सिंह के संदेश
मीडिया से बात करते जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित व अन्य।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। हाल ही में आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जहां से लगातार संजय सिंह मोदी सरकार की मंशा व कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहें हैं। इस बीच आप के लखनऊ जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि जेल में लिखें जनता के नाम संदेश को आप कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुंचाएंगे। संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है?

आज जिला अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी देते हुए कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर संवैधानिक है। साथ ही पत्र संजय सिंह द्वारा लिखे एक लेटर का जिक्र करते हुए कहा कि जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी। मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली। किसान, नौजवान, कर्मचारी, दलित, वंचित, शोषित हर वर्ग के लोगों की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ होकर उठाया और आखरी सांस तक आगे भी उठाता रहूंगा।

भाजपा की फितरत जनता वोट नहीं दे रही तो…

शेखर दीक्षित ने कहा कि बिना समन के साजिशन संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोप लगाया की ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया। भाजपा की फितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही तो वहां विपक्ष के नेताओं को ईडी से गिरफ्तार करा लो। संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करें, लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।

यूपी के सभी जिलों में होगा प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष ने कहा संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है। जगह-जगह प्रदर्शन किये जा रहे हैं। अगामी 21 अक्टूबर को यूपी के सभी जिलों में पुनः विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- INDIA से चुनाव हारने की बौखलाहट में गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को कराया गिरफ्तार
बिना सबूत के कर लिया गिरफ्तार

शेखर दीक्षित ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाला के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए, लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। 12 घंटे चली ईडी की रेड मे संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान शेखर दीक्षित के साथ नीरा सक्‍सेना व अंकित परिहार भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें-कोर्ट से नहीं मिली राहत, कथित शराब घोटाले में 14 दिन और बढ़ी संजय सिंह की न्यायिक हिरासत