#CoronaVirus: कनिका कपूर के साथ पार्टी में मौजूद पूर्व CM वसुंधरा ने बेटे व योगी सरकार के मंत्री ने पत्‍नी के साथ खुद को किया आइसोलेट

आइसोलेट

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। शुक्रवार को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद लखनऊ समेत कानपुर से लेकर जयपुर तक हड़कंप मच गया है। कनिका लखनऊ के बड़े होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह और योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी पहुंचे थे।

कनिका कपूर में संक्रमण की पुष्टि के बाद वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्‍नी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके अलावा कनिका के साथ पार्टी में वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद भी मौजूद रहें थे। उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्‍या हुई दुगुनी, बॉलीवुड सिंगर कनिका समेत चार नए मरीज मिलें पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री, उनकी पत्‍नी व घर में काम करने वाले लोगों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामले को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में तीन शहर लखनऊ, कानपुर व नोएडा को सैनिटाइजर करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: लखनऊ में अब होटल, रेस्‍टूरेंट, सैलून, ब्‍यूटी पार्लर बंद, कई इलाके सील, DM ने जारी किए आदेश

उल्‍लेखनीय है कनिका लखनऊ में ठहरी थीं। उससे पहले कनिका 13 व 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर रुकी थीं। वे कल्पना अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं। वहीं वसुंधरा राजे ने भी शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कुछ दिन पहले मैं दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वो भी उस डिनर पार्टी में मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस पर बोले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री, किसी को डरने की जरूरत नहीं, सबकुछ हमारे नियंत्रण में

मालूम हो कि कनिका कपूर नौ मार्च को लंदन से लौटी थीं। उसके बाद वे लखनऊ के महानगर स्थित एक अपार्टमेंट में रुकीं। जहां करीब सात सौ परिवार रहता है। कनिका ताज होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई। 15 मार्च को यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस पार्टी में योगी सरकार के कई नेता व नौकरशाह भी शामिल हुए थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अब उन लोगों की सूची बनाने में जुटा है, जिनसे कनिका संपर्क में आई हैं। उनके अपार्टमेंट के लोगों को भी सचेत किया गया है।

यह भी पढ़ें- लापरवाही व OTS के चलते LDA पर कोरोना वायरस का खतरा, दहशत में आए कर्मचारियों ने उठाई ये मांग

सोशल मीडिया पर भी लोग जाहिर कर रहें नाराजगी-

यह भी पढ़ें- खतरनाक लापरवाही बरतने वाली सिंगर कनिका पर FIR दर्ज, होटल Taj भी अगले आदेश तक बंद