कानपुर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश
क्रैश के बाद मलबे में तब्दील हुआ एयरक्राफ्ट।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/कानपुर। कानपुर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। आसमान से विमान के गिरने की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी और नवाबगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल  पायलटों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, हालांक‍ि जांंचके बाद दोनों पायलट को डॉक्‍टरों ने मृत घोषि‍त कर द‍िया।

मिली जानकारी के मुताबिक विमान ने आज दिन में करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि विमान चार सीटर था और ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान नत्था पुरवा क्षेत्र में क्रैश हो गया।

विमान के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई और आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहत बचाव कार्य कर इंस्‍ट्रक्‍टर और ट्रेनी पायलट को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- यूपी में हाईवे के पास क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल, हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से विमान लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान पर था, इसी दौरान अचानक उसमें तेज धमाका हुआ।

पुलिस कमिश्‍नर कानपुर ने बताया कि घटनास्‍थल को प्रोटेक्‍ट करने के साथ ही घटना की जानकारी डीजीसीए को दी गयी है। यह विमान साल 2023 में ट्रेनी के लिए लाया गया था, आगे की जांच डीजीसीए करेगा।

यह भी पढ़ें- खेत में क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, दोनों पायलट घायल