खादी आश्रम पहुंचे अखिलेश ने माल्‍यार्पण कर कहा, देश में विकास व प्रगति के विचारक थे महात्मा गांधी

खादी आश्रम
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। राष्‍ट्रपिता गांधी जयंती की 150वीं जांयती के मौके पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हजरतगंज स्थित खादी आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने खादी आश्रम में चरखा भी चलाया। अखिलेश ने कहा कि गांधी जी सभी के प्रेरक थे, उनकी याद में आज हम गांधी आश्रम में आए हैं। उनकी प्रेरणा से ही आज देश आगे बढ़ रहा है। देश में विकास और प्रगति हो ये महात्मा गांधी के विचार थे। उन्हीं के विचारों को लेकर आज का समाज और पूरा देश आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर प्रकाश राज का सवाल, इस दिन हम जय श्री राम की हिंसा और हे राम की अहिंसा पर कर सकते हैं विचार

वहीं इस दौरान उनसे विधानसभा सत्र में विपक्ष के गायब होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में सपा मुखिया ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा जब सर्वदलीय बैठक हुई थी, तो 48 घंटे का विधानसभा रखा गया था, लेकिन भाजपा गांधी जी के विचारों को नहीं मानती है। इसलिए उन्होंने इस सत्र को 36 घंटे का कर दिया। इसके बाद हमारी पार्टी ने इस सत्र में शामिल न होने का फैसला किया। जो लोग गांधी जी को नहीं मानते हैं उनके साथ सत्र में पार्टी कैसे शामिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया, प्रणब, मनमोहन, प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि, पिता को याद कर राहुल ने कही ये बातें

वहीं इस अवसर पर अखिलेश यादव ने मीडिया से प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने के संबंध में बताते हुए कहा कि वह पार्टी की गलती थी, जिसके कारण नामांकन रद्द हुए। इसे हम स्वीकार करते हैं, लेकिन दोनों पार्टी के प्रत्याशी हैं और निर्दलीय ही मैदान में उतरे हैं। आने वाले समय में पार्टी की ओर से दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन दिया जा रहा है और उन्हें पार्टी का प्रतिनिधित्व प्रदान है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का हमला, लापरवाही के चलते योगी सरकार ने यूपी को बना दिया बीमारू प्रदेश, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं सबसे ज्यादा बदहाल