लोकसभा चुनाव में इन दलों ने दिया कांग्रेस को समर्थन

कांग्रेस

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां गठजोड़ में लगी हुई है। अब इस बीच कई दलों ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। जिसमें लोक विधान पार्टी, मूलनिवासी समाज पार्टी, हिस्सेदारी घटक दल मोर्चा व समता समाज पार्टी तथा सत्य बहुमत पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना समर्थन कांग्रेस को दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा कि यह समय एकजुट होने का है। मूलनिवासी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन भारशिव एवं हिस्सेदारी घटक दल मोर्चा के संयोजक दीपक साहनी, समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश मौर्या, सत्य बहुमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखराम प्रसाद, लोक विधान पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियतोष राव ने संयुक्त बयान में कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों के पक्ष में हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में शामिल होकर बोले भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह, किसान-अग्निवीर व महिला पहलवानों के मुद्दों पर थे बीजेपी से मतभेद

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह समय लोकतंत्र में विश्‍वास रखने वाली सभी ताकतों को एकजुट होने का है। आज फायदा नुकसान सोचने का भी समय नहीं है। आज बात सिर्फ देश हित और संविधान हित की होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का ऐलान, घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा को करेगी समर्थन