लव मैरिज के लिए B.Sc की छात्रा ने कॉलेज के बॉथरूम में काट ली हाथ की नस, हड़कंप

केकेसी कॉलेज
बाथरूम में छात्रा का खून व पास में पड़ा ब्लेड।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। हुसैनगंज इलाके में स्थित केकेसी कॉलेज में आज दोपहर बीएससी की छात्रा ने खुद को बाथरूम में बंद कर हाथ की नस काट ली। घटना की जानकारी लगते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में मामला लव मैरिज से जुड़ा पाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना में इस्‍तेमाल ब्‍लेड को अपने कब्‍जे में लेकर मामले की अन्‍य बिन्‍दुओं पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- अब राजधानी के प्राइवेट स्‍कूल के टॉयलेट में मासूम छात्र पर चाकू से हमला, याद आया प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड

इंस्‍पेक्‍टर हुसैनगंज ने बताया कि बीएससी की छात्रा पढ़ने में काफी होनहार है। उसके पिता ऑटो चलाते है। छात्रा किसी लड़के से लव मैरिज करना चाहती है, लेकिन लड़के के घरवालें इसके लिए राजी नहीं हैं। फिलहाल छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्‍पेक्‍टर के अनुसार छात्रा अभी लड़के व उसके परिवार वालों के बारे में बताने के लिए तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- मासूम का हाल जानने KGMU पहुंचे योगी, घटना से नाराज अभिभावकों ने स्कूल के बाहर किया हंगामा

वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि लड़के के घरवालों ने शादी के एवज में 15 लाख रुपए की मांग की थी। ऑटो चलाने वाले पिता के 15 लाख नहीं दे पाने के चलते छात्रा काफी तनाव में थी। जबकि बेटी की लगन देख पिता ने उसकी पढ़ाई के लिए एक लाख रुपए का पहले ही लोन लिया है।

फिर सामने आई कॉलेज प्रबंधन की मनमानी

इसके साथ ही आज राजधानी में एक बार फिर कॉलेज प्रशासन की मनमानी सामने आयी है। छात्रा के बॉथरूम में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को देना जरूरी नहीं समझा। घंटों बाद मीडिया के जरिए जानकारी मिलने पर हुसैनगंज पुलिस सिविल अस्‍पताल के साथ ही घटनास्‍थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- घरवालें बने प्‍यार में रोड़ा तो सुसाइड नोट लिख युगल ने काट ली हाथ की नस

बताते चलें कि इससे पहले ब्राइटलैंड स्‍कूल के बॉथरूम में मासूम छात्र रितिक के गंभीर रूप से घायल होने पर भी स्‍कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को देना जरूरी नहीं समझा था। अगले दिन मीडिया के ही जरिए पुलिस को इसकी जानकारी लगी थी। बाद में काफी हो-हल्‍ला मचने पर पुलिस ने इसके लिए जिम्‍मेदारों पर कानूनी कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें- रितिक पर जानलेवा हमला करने वाली कक्षा सात की छात्रा गिरफ्तार, घटना छिपाने पर प्रिंसिपल के खिलाफ भी मुकदमा