नौवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री बनें नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने भी ली डिप्टी CM पद की शपथ

नीतीश कुमार की शपथ

आरयू वेब टीम। बिहार में बड़े सियासी घटनाक्रम में नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही महागठबंधन सरकार का अंत हो गया और नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी शपथ ग्रहण किया है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है।

वहीं, डॉ. प्रेम कुमार (बीजेपी), विजय कुमार चौधरी (जेडीयू), बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू), श्रवण कुमार (जेडीयू) संतोष कुमार सुमन (हम), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया। जिसे बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, आया राम गया राम हैं नीतीश कुमार
इन्होंने ली शपथ-

सम्राट चौधरी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली।

विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

जदयू के विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

जदयू के श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- मुख्‍यमंत्री के पद से इस्‍तीफा देकर बोले नीतीश कुमार, राजद के साथ रहकर नहीं लग रहा था ठीक